धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां राशन कार्ड से दस हजार नाम और कटेगा। इसकी प्रक्रिया जारी है। केंद्र की ओर से परफॉर्मेंस इंडिकेटर (केपीआई रिपोर्ट) राज्य को दी गई। राज्य मुख्यालय की ओर से यह रिपोर्ट धनबाद को भेजी गई है। उसी आधार पर अब राशन कार्ड से नाम काटा जाएगा। पूर्व में पांच हजार ऐसे लोगों के नाम काटे गए थे, जो खाद्यान्न नहीं ले रहे थे। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि केपीआई रिपोर्ट के आधार पर अब राशन कार्डधारकों का नाम काटा जाएगा। इसकी प्रक्रिया जारी है।केपीआई रिपोर्ट क्या है विभागीय अधिकारी का कहना है कि केंद्र द्वारा सभी विभाग में क्या हो रहा है, इसकी जांच कर केपीआई रिपोर्ट तैयार की जाती है। फिर संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेज दी जाती है। इसमें यह दर्शाया जाता कि विभा...