चित्रकूट, अप्रैल 27 -- चित्रकूट। ब्लाक मुख्यालय रामनगर में आयोजित जनचौपाल के दौरान एडीएम न्यायिक अरुण कुमार यादव ने ग्रामीणो की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्राम पंचायत से कराए गए कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीणों की समस्याओ का मौके पर निस्तारण भी किया। ग्राम प्रधान कामता प्रसाद ने मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी। एडीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि तहसीलदार से बातचीत कर लें। लेखपाल किसी अन्य दिन गांव में कैंप लगाकर खतौनी का उच्चारण करे। लंबित वरासत संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। इसी तरह सप्लाई इंस्पेक्टर गांव में जारी राशनकार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन करते हुए अपात्र लोगों का नाम हटाएं। इनकी जगह पात्र लोगों का नाम जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि भीषण गर्मी में पानी की समस्या हो रही है। पाइप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.