पटना, फरवरी 26 -- जन वितरण प्रणाली के राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि को 28 फरवरी से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने लाभुकों से कहा है कि जिनका भी ई-केवाईसी नहीं हुआ है, वह अनिवार्य रूप से जल्द करा लें। अब-तक 82 प्रतिशत का ई-केवाईसी पूरा हुआ है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने राज्य के सभी संदिग्ध राशन कार्ड की जांच जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने 31 मार्च तक सभी राशन दुकानों की रिक्तियों की प्रक्रिया पूर्ण करने और 30 अप्रैल तक पात्र आवेदकों को लाइसेंस निर्गत करने का निदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...