रुडकी, जनवरी 19 -- नगर में राशन डीलरों के यहां पर राशनकार्डों की ई-केवाईसी का काम लगातार जारी है। अभी विभाग ने ई-केवाईसी के लिए बढ़ाई गई तिथि की कोई घोषणा नहीं की है। रुड़की नगरीय क्षेत्र में ईकेवाईसी का काम करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सरकार के आदेश पर प्रदेशभर में राशनकार्डों की ई-केवाईसी का काम शुरू किया गया था। विगत 31 दिसंबर को शासन की ओर से ई-केवाईसी के लिए अंतिम तिथि घोषित की गई थी, लेकिन रुड़की क्षेत्र में ही अंतिम तिथि तक केवल 40 फीसदी तक काम पूरा हुआ था। जानकारी के अभाव में उपभोक्ता भी राशन डीलरों तक ई-केवाईसी के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.