पिथौरागढ़, जून 27 -- प्रकाश पांडेय पिथौरागढ़। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने अधिकारियों को नामांतरण, सीमांकन, राशन कार्ड, पेंशन, चरित्र सत्यापन, राजस्व वाद और जन शिकायतों जैसे मामलों का तय समय सीमा में निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में डीएम की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। डीएम ने कानून व्यवस्था, राजस्व, न्यायिक, विकास कार्यों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी विभाग में जनहित से जुड़े मामलों में शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। राजस्व अधिकारियों को पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने, भूमि संबंधी विवादों का पारदर्शी समाधान करने तथा भू-अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, नशे के खिलाफ अभियान और लंब...