रुडकी, मार्च 6 -- रुड़की, संवाददाता। बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर अधिवक्ता झूमते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। स्वागत कार्यक्रम के बाद राव मुनफैत ने तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर पर जाकर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, वह उस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर राव रासीद अली, विपीन चौधरी, राव नवेद, अतुल शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, अजय शर्मा, मुरसलीन अंसारी, मोहम्मद तासीर, मोहम्मद आलम, शहजाद अली, सुशील थपलियाल, अली, जावेद अली, मुसव्वर, कय्यूम अली, नवीन शर्मा, विपुल शादियां, बबलू गौतम, संजय शर्मा, ब्रज भूषण और मुदस्सीर आलम आदि मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.