नोएडा, मई 9 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। श्योराजपुर गांव में शनिवार को समाजसेवी दिवंगत राव ब्रह्म सिंह भाटी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई। ग्रामीणों ने उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व बीडीसी सुदेश भाटी ने बताया कि ब्रह्म सिंह भाटी की नौ मई 1994 को एनटीपीसी आंदोलन के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, भाजपा नेता नबाव सिंह नागर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...