बोकारो, अप्रैल 4 -- रावामसं का स्थापना सह शहीद दिवस मना गोमिया। प्रखंड के स्वांग दक्षिणी पंचायत अंतर्गत हजारी मोड़ स्थित राष्ट्रीय वाशरी मजदूर संघ के कार्यालय में शुक्रवार को संघ का स्थापना दिवस सह शहीद दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1993 में स्वांग वाशरी के ठेका मजदूरों के आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड में तीन श्रमिकों की मृत्यु हो गई थी। उनकी शहादत को स्मरण करते हुए संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष शहीद दिवस का आयोजन किया जाता है। शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए जरूरत के सामान भी वितरित किए जाते हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनके हित में कार्य करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी श्रमिकों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। संघ के संरक्षक कमलाकांत मिश्रा, अध्यक्ष कृष्णा...