रावल क्रिकेट अकादमी 91 रनों से जीती
फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित मैदान पर स्लेजहैमर क्रिकेट अकादमी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रावल क्रिकेट अकादमी ने 91 रन से जीत दर्ज की। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से देव भड़ाना को दोहरा शतक लगाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। रावल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। देव भड़ाना ने 236 और राजीव कुमार ने 68 रन बनाए। स्लेजहैमर क्रिकेट अकादमी की ओर से चिराग एक मात्र बल्लेबाज को आउट करने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्लेजहैमर क्रिकेट अकादमी की टीम 36 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 253 रन ही बना सकी। स्टीव ने 97 और चैतन्य ने 63 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से कार्तिक अधाना और कर्तव्य भारद्वाज ने दो-दो विकेट हासिल किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.