फरीदाबाद, मार्च 10 -- फरीदाबाद। रावल इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेजबान रावल क्रिकेट अकादमी ने डीसी क्रिकेट अकादमी पलवल के खिलाफ 58 रन से जीत दर्ज की। रावल क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवर में 175 रन बनाए। अंकित ने 36 और स्वास्तिक राणा ने 28 रन बनाए। डीसी क्रिकेट अकादमी की ओर से पवीश ने तीन और प्रशांत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी क्रिकेट अकादमी टीम 117 रन पर आल आउट हो गई। कियांश ने 52 और निर्भय ने 30 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से शौर्य भड़ाना व कार्तिकेय ने दो-दो विकेट लिए। शौर्य भड़ाना को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.