फरीदाबाद, दिसम्बर 9 -- फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के गांव खेड़ीकला स्थित मैदान पर खेले गए मुकाबले में रावल क्रिकेट अकादमी ने नंगला को आठ विकेट से हराया। नंगला ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।अंकित ने 47, स्वास्तिक राणा ने व रुहान खाना ने 19-19 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से विशाल नागर व नैतिक नर्वत ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रावल क्रिकेट अकादमी ने दो विकेट के नुकसान पर 23 ओवर में 175 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। दक्ष फागना ने 91 और श्रवण पांडे ने 48 रन बनाए। नंगला की ओर से उत्कर्ष यादव ने दो विकेट लिया। दक्ष फागना को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.