हरिद्वार, मार्च 23 -- शहीद दिवस पर मजदूर और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने रैली निकाली। उन्होंने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रावली महदूद से महादेवपुरम तक 'इंकलाब' के नारे से गूंज उठे। इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील भोजन माता संगठन और संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा से जुड़े संगठन-भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, किर्बी श्रमिक कमेटी, एवरेडी मजदूर यूनियन, देवभूमि श्रमिक संगठन (एचयूएल) और सिमेंस वर्कर्स यूनियन (सी एंड एस) के सदस्यों ने संयुक्त रूप से इस रैली का आयोजन किया। यह रैली रावली महदूद से शुरू होकर ब्रह्मपुरी, डैंसो चौक और राजा बिस्कुट चौक से होते हुए महादेवपुरम तक पहुंची। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.