पिथौरागढ़, दिसम्बर 31 -- पिथौरागढ़। उत्तराखंड पारम्परिक उत्थान समिति की ओर से जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए। बुधवार को समिति के अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में जाडे के मौसम को देखते हुए रावलगांव में कंबलों का वितरण किया गया। यूकेडी के महानगर अध्यक्ष सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जनता व युवाओं के साथ छल किया है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और जंगली जानवरों ने खेती को बर्बाद कर दिया है। इस दौरान ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट,गिरीश जोशी,दिलीप सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.