हल्द्वानी, जुलाई 20 -- लालकुआं। बिंदुखत्ता के इंद्रानगर-2 निवासी एवं भारतीय सेना की 17 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात नायब सूबेदार भरत सिंह रावत ने एक बार फिर अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए 7,077 मीटर ऊंचे माउंट कुन पर दूसरी बार सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया है। यह भी पढ़ें- बिंदुखत्ता के लाल ने माउंट कुन पर फिर फहराया तिरंगा माउंट कुन अभियान भारतीय सेना का पर्वतारोहण अभियान लद्दाख के झांस्कर जिले में स्थित माउंट कुन के लिए 14 जुलाई को बेस कैंप से शुरू हुआ। कठिन मौसम, बर्फीली ढलानों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए अभियान दल ने 17 जुलाई को शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।अभियान का नेतृत्व अभियान का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार ने किया। दल में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी , आठ अन्य सैनिकों सहित कुल 28 पर्वतारोह...