रावत को मनाने देहरादून पहुंचे संजय
रामनगर, अप्रैल 7 -- रामनगर। पूर्व सीएम हरीश रावत को मनाने के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी देहरादून पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि वह हरीश रावत को मनाकर जनता के बीच में जाने की अपील करेंगे। मंगलवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी अपने समर्थकों के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस के मजबूत स्तब्ध हैं। बताया कि वह कांग्रेस में नहीं है। लेकिन वह लगातर कांग्रेस के लिए काम करते आ रहे हैं। लंबे समय से हरीश रावत और कांग्रेस में जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत के अवकाश पर जाने से कांग्रेस अलग-थलग पड़ी है। बताया कि देहरादून में हरीश रावत से मिलकर अवकाश को समाप्त करने को कहा है। उन्होंने ने भी जल्द ही जनता के बीच आने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.