कानपुर, अप्रैल 5 -- कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर में नाली के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आनन्द नगर निवासी मूलचंद नें बताया वह निर्माणाधीन मकान की छत पर बैठे थे तभी पड़ोसी महेश राजपूत ने गाली गलौज कर दी। विरोध पर महेश ने साथियों संग मिलकर घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वहीं महेश राजपूत के मुताबिक मूलचंद और उनके लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि दोनो पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.