रावतपुर में कच्ची दीवार गिरी, तीन घायल
कानपुर, मार्च 20 -- कल्याणपुर। रावतपुर में तेज आंधी और बारिश की चपेट में आकर झोपड़ी की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर एक बच्ची समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घर आ गए। मजदूर विजय अपने परिवार के साथ रावतपुर में कच्ची झोपड़ी बनाकर रहते हैं। शुक्रवार सुबह तेज आंधी और बारिश की चपेट में आकर झोपड़ी के एक ओर की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर पत्नी रामा, बेटी रेशमा और बहू अनोखी दब गईं। स्थानीय लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों लोग मामूली रूप से चुटहिल हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.