कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रावतपुर तिराहा से कंपनीबाग के बीच सड़क और अन्य कार्य की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने मुहाने पर बैरियर लगा वाहनों की आवाजाही रोक दी। कंपनीबाग से रावतपुर आने वाले वाहनों को नवाबगंज, चिड़ियाघर और गुरुदेव पैलेस चौराहे से जाने का वैकल्पिक रास्ता बनाया। व्यस्त गुरुदेव पैलेस चौराहे पर अतिरिक्त वाहन लोड पड़ने से दिन भर ट्रैफिक रेंगता हुआ निकला। रावतपुर तिराहे से कंपनीबाग को जाने वाले ट्रैफिक को गोलचौराहा, स्वरूपनगर होकर भेजा गया। कुछ वाहन सवार हैलट अस्पताल के सामने पेट्रोल पंप के बगल की सड़क से वीआईपी रोड पकड़ गंतव्य को गए तो इन मार्गों पर लोड पड़ा तो वाहन फंसे। दिन में एक बजे स्कूली वाहन भी स्वरूपनगर-आर्यनगर रोड पर फंसे। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि कार्य की वजह से डायवर्जन किया गया। हालांकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.