आगरा, मार्च 19 -- नगर निगम छत्ता जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 92 स्थित रावतपाड़ा रोड पर गुरुवार को स्वच्छता जागरूकता को लेकर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के माध्यम से स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और विशेष रूप से स्कूल के बच्चों को कचरा प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सेग्रीगेशन (कचरे का अलग-अलग वर्गीकरण), कंपोस्टिंग (गीले कचरे से खाद बनाना) और आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल) के सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। टीम की सदस्य अंजना, वासुदेव, आशीष, मुकीम, नरगिस, गंगा देवी, साइना, अनुराधा और पिंकी यासर ने अपने अभिनय के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि यदि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास की सफाई का ध्यान रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.