मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- हलिया। क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में स्थित मां आनंदी कुवरि देवी के प्रांगण में चल रही रामलीला कलाकारों ने अंतिम दिन रावण वध और मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्री राम का राज्याभिषेक की मनोहारी रामलीला प्रस्तुतियां दीं। रामलीला प्रसंग में भगवान श्रीराम और रावण के बीच घमासान हुआ। युद्ध के दौरान विभीषण ने भगवान राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। प्रभु राम ने नाभि में बाण कर रावण का अंत कर दिया। रावण वध के साथ ही लंका के राजा के रूप में विभीषण का राम ने राजतिलक किया। और 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम वानरी सेना सहित पुष्पक विमान से सीता के साथ अयोध्या पहुंचे। जहां हर्षोल्लास के बीच उनका राजतिलक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.