कोडरमा, मार्च 18 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। जय सियाराम सत्संग समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन सातवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। अंतिम दिन प्रातःकाल विधिवत हवन-पूजन के साथ कथा का समापन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर जजमान के रूप में सुजाता जोशी, मनोज जोशी तथा अजय एवं रूबी बर्णवाल उपस्थित रहे। सुबह 9 बजे आचार्य पंडित रामकरण सहल के सानिध्य में हवन-पूजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की।सातवें दिन की कथा में कथावाचक पंडित रामकरण सहल ने भगवान श्रीराम के जीवन के प्रमुख प्रसंगरावण वध और राम राज्याभिषेक का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.