हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में आयोजित महिला रामलीला में रविवार को रावण वध और राजतिलक का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट और संस्था के सभी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लीला के दौरान जैसे ही भगवान राम ने रावण का वध किया, पूरा पांडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। इसके बाद प्रभु श्री राम के अयोध्या वापसी और राजतिलक के दृश्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला में सुप्रभा, लक्षिता, रिद्धि, दिव्यांशी, सौम्या, ममता, गीता, अलका, लता, रंजना, हनी, सुनीता, मीना, दीप्ति, निर्विका, उर्वशी, भावना, मेघा, जानकी, सरिता, सोना तिवारी, तारा बिष्ट, तारा नेगी, शीला राणा, वैभवी, कनिका आदि ने अभिनय किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.