सिद्धार्थ, फरवरी 14 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के भड़रिया गांव में चल रहे दस दिवसीय श्रीराम लीला कार्यक्रम का गुरुवार की रात श्रीराम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। श्रीराम लीला कार्यक्रम के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के अंत में श्रीरामलीला के दौरान दिखाये गये पात्रों के चरित्र का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। कलाकारों ने मंचन के दौरान दिखाया कि लंका के तमाम राक्षसों का वध होने के बाद रावण व श्रीराम के मध्य भीषण संग्राम होता है। जिसमें रावण मारा जाता है। आगे दिखाया गया कि 14 वर्ष तक वनवास व रावण का वध करने के बाद जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अयोध्या पहुंचे, तो नगरवासियों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया। गुरु वशिष्ठ ने श्री राम का तिलक कर उन्हें गद्दी सौंपी और भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.