रावण ने भी बहनों से धोखा नहीं किया था; फ्री बस सेवा नहीं मिलने पर अखिलेश ने BJP को कोसा
लखनऊ, अगस्त 29 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपनी बहनों को जिस तरह धोखा दिया है, वैसा रावण ने भी नहीं किया था। अखिलेश ने कहा कि रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा का वादा करने के बावजूद महिलाओं को बसें नहीं मिलीं और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।वीडियो शेयर कर भाजपा को घेरा सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो क्लिप साझा की। इसमें प्रयागराज का कीचड़ से भरा बस डिपो दिखाई दे रहा है। वीडियो में रक्षाबंधन पर बसों के लिए परेशान यात्रियों की तस्वीरें और अलग-अलग स्थानों की महिलाओं की शिकायतें भी शामिल हैं। सपा प्रमुख ने दावा किया कि शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.