मुजफ्फरनगर, अक्टूबर 20 -- मुजफ्फरनगर/सहारनपुर, हिन्दुस्तान टीम। मुजफ्फरनगर में इस बार दशहरा पर नुमाइश मैदान में दशानन रावण के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी फूंकने की तैयारी थी। इसके लिए रावण दहन के पारंपरिक आयोजन के बीच कॉकरोच का प्रतीकात्मक पुतला भी बनवाया गया था। नुमाइश मैदान में रखे गए इन पुतलों की जानकारी पुलिस-प्रशासन को लगी तो टीम ने आयोजकों से बात की इसके बाद रामलीला कमेटी ने पुतले का नाम बदलकर भ्रष्टाचार कर दिया। उधर, सहारनपुर में अभिजीत दीपके का पुतला दहन करने की तैयारी है। आज दशहरा पर जिले-जिले मुहल्ले-मुहल्ले रावण दहन की तैयारी की गई है। बड़े-छोटे तमाम पुतले बनाए गए हैं। मुजफ्फरनगर नुमाइश मैदान में 60, 55 और 50 फुट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले तैयार किए गए हैं। इनके साथ एक 30 फुट ऊंचा पुतला भी बनाया गया जिस पर कॉक...