बागपत, अक्टूबर 4 -- श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी बिनौली के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन में शुक्रवार की रात अयोध्या में पहुचे राम, सीता, लक्ष्मण का अयोध्यावासियों ने स्वागत कर प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया। रावण का वध व लंका पर विजय प्राप्त कर श्रीराम, सीता, लक्ष्मण के अयोध्या पहुचने पर अयोध्या नगरी में खुशी की बहार आ जाती हैं, अयोध्या की प्रजा प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाकर उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हैं। इस दौरान पंडित सत्यनारायण के निर्देशन में सत्यप्रकाश वर्मा श्रीराम को राजतिलक कर अयोध्या का राज्य सौंपते हैं। इस बाद कमेटी के अध्यक्ष गुलवीर धामा, विनय धामा, श्रीपाल धामा, महेशपाल धामा, देवेंद्र धामा ने रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.