नई दिल्ली, फरवरी 23 -- राजधानी लखनऊ में शराब व पैथालॉजी कारोबारी मानवेंद्र सिंह पिता की हत्या के आरोपी बेटे अक्षय प्रताप सिंह को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, अक्षय हर साल दशहरे पर रामलीला में रावण का किरदार निभाता था। रावण का रोल करते-करते खुद राक्षस बन गया। घर के सामने स्थित पार्क में लगने वाले दशहरा मेले में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर रावण बनता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन उसकी असल जिंदगी भी इतनी भयावह मोड़ ले लेगी। पड़ोसियों का कहना है कि अक्षय का मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता था। वह नाटकों और मंचन में ज्यादा रुचि रखता था। रामलीला के दौरान वह रावण का रोल लेने की जिद करता था। बताया जाता है कि उसके पिता नहीं चाहते थे कि वह रावण का किरदार निभाए, लेकिन अक्षय अपनी जिद पर अड़ा रहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.