सोनभद्र, जनवरी 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रामलीला के मंचन के दौरान श्रीराम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय के तीर से रावण का रोल अदा कर रहे सुनील कुमार की एक आंख में गंभीर चोट आई है। इस घटना में सुनील की आंख की रोशनी चली गई है और उनका उपचार वाराणसी में जारी है। दवा और इलाज को लेकर आयोजक और पीड़ित पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के भाई शिवमलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंधित है। 13 नवंबर 2025 की रात 12:30 बजे उसका भाई सुनील कुमार खैरा गांव में आयोजित रामलीला में रावण का किरदार निभा रहा था। इस दौरान श्रीराम का रोल नैतिक पांडेय निभा रहे थे। मंचन के दौरान नैतिक पांडेय ने द्वेष और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.