रावण उर्फ बड़ागांव को ग्वालियर में मिला ग्राम पर्यटन उत्कृष्टता पुरस्कारर
बागपत, अगस्त 23 -- खेकड़ा। तहसील क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव रावण उर्फ बड़ागांव ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। ग्वालियर मध्य प्रदेश के तानसेन कलावीथिका में आयोजित राष्ट्रीय श्रीहरि गौरव सम्मान समारोह में गांव को ग्राम पर्यटन उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. हरिबल्लभ माहेश्वरी जैसल शोध संस्थान, हेरिटेज फाउंडेशन और इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी ने यह प्रतिष्ठित सम्मान पत्र ग्रहण किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि पुरस्कार उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन के विकास, संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में बड़ागांव द्वारा दिए गए उल्लेखनीय योगदान और सक्रिय सहभागिता के लिए दिया गया है। यह भी पढ़ें- महेश प्रताप सिंह राणा को मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.