रालोमो 15 मई तक करेगा पंचायत अध्यक्षों का चुनाव
बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिले में 26 अप्रैल से 15 मई तक पंचायत अध्यक्षों का चुनाव करेगा। 15 से 26 मई तक प्रखंड अध्यक्ष, 26 मई से छह जून तक जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। सात जून को पटना में प्रदेश अध्यक्ष व 15 को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने बताया कि सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उन्होंने शराबबंदी को बरकरार रखने और तंबाकू पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। नीतीश कुमार की तरह सम्राट चौधरी सरकार को भी शराबबंद की कानून बरकरार रखना चाहिए। (बिहारशरीफ से अमित कुमार) यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा ही बने रहेंगे RLM चीफ, राष्ट्रीय लोक मोर्चा में चुनाव कल से; प्रदेश अध्यक्ष पद पर नजर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.