सासाराम, मई 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा के विधायक आलोक कुमार सिंह के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सासाराम नगर थाना के समीप हुई, जहां देखते ही देखते स्कार्पियो धू-धूकर जलने लगी। यह भी पढ़ें- रालोमो प्रदेश अध्यक्ष की एस्कॉर्ट गाड़ी में लगी भीषण आगघटनास्थल पर स्थिति हालांकि राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार सभी सुरक्षाकर्मी और सहयोगी पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार, विधायक सासाराम में आयोजित एक शो-रूम के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनके काफिले में शामिल स्कॉर्पियो एन बीआर24 एएच 0011 से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में व...