हाजीपुर, अप्रैल 23 -- हाजीपुर। निज संवादददाता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संसद में महिला आरक्षण और परिसिमन सुधार के विरोध में मतदान करने वाले दलों के खिलाफ बुधवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर रालोमो के कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण और परिसिमन सुधार के विरोध में मतदान के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर धिक्कार मार्च निकाला गया। नगर के संस्कृत कॉलेज परिसर में यह मार्च निकला। इस विरोध मार्च का नेतृत्व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लालदेव राम कर रहे थे। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। यह मार्च सुभाष चौक से निकल कर राजेन्द्र चौक होते हुए गांधी चौक पहुंचा। यह भी पढ़ें- महागठबंधन के खिलाफ रालोमो का 'धिक्कार मार्च' शहर के विभिन्न मार्गों पर गया। इस ...