मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देशन पर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सदस्यता ली। मोर्चा के जिला संयोजक मंडल के रामेश्वर सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिले में 50 हजार लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। निवर्तमान जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा ने कहा कि जिले के सभी 16 प्रखंड में निवर्तमान प्रखंड अध्यक्षों की अध्यक्षता में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर रमन प्रसाद, उमेश प्रसाद गुप्ता, नवीन सिंह, बृजेश कुशवाहा, सुनील यादव, शशि भूषण कुमार, उपेंद्र प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.