पटना, मार्च 23 -- शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस और समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सोमवार को रालोमो कैंप कार्यालय में विशेष श्रद्धांजलि सभा हुई। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दोनों विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन वीर सेनानियों का जीवन अटूट साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का सर्वोच्च प्रतीक है। उनके निस्वार्थ बलिदान और क्रांतिकारी संघर्ष ने देश की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया। मौके पर सुशील कुमार सिंह, सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, मदन चौधरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...