भागलपुर, अप्रैल 5 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) द्वारा कहलगांव प्रखंड के विभिन्न गांवों में सघन सदस्यता अभियान चलाया गया। जिला संयोजक सुमन कुमार प्रसून के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भोलसर, एकचारी, खुटहरी, सदानंदपुर वैसा, कलगीगंज, सड़कपुर, सलेमपुर, ओरीयप एवं अंतिचक गांवों में घूम-घूमकर लोगों को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी और नए सदस्य बनाए। पूर्व मीडिया प्रभारी ई. अवध किशोर कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.