पटना, जनवरी 29 -- रालोमो कैंप कार्यालय में गुरुवार को समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को पुण्यतिथि पर याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस का जीवन सत्य, न्याय और मानव मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने विचारों, लेखन एवं कर्मो के महामय से समाज को नई दिशा दी। मौके पर सुभाष चंद्रवंशी, स्मृति कुमुद, सिम्मी कुमारी, अनिता कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, चौधरी वसंत पटेल, मोहन यादव, संत सिंह कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, राम शरण कुशवाहा, विरेन्द्र दांगी, आलोक कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, सौरभ सागर, रजनीश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.