पटना, फरवरी 18 -- रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस 21 फरवरी से राज्य के सभी जिलों में सदस्यता अभियान शुरू होगा। 21 फरवरी अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस भी है। सामाजिक न्याय को लेकर पार्टी की नीति स्पष्ट है। बुधवार को वे दारोगा प्रसाद स्मारक भवन में 41 संगठन जिलों के संयोजक मंडल और नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रालोमो की सभी जिलों और प्रखंडों में पहचान कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण है। संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी जिलों के संयोजक मंडल में मुख्य रूप से अतिपिछड़ा, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.