जहानाबाद, फरवरी 21 -- अरवल, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला इकाई द्वारा शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने रालोमो की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष रविंद्र राम ने बताया कि जिले में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता जल्द से जल्द पूरा कर लेंगे। इस अभियान के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराया और उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और यह पार्टी आने वाले समय में बिहार की नंबर वन पार्टी बनेगी। इस मौके पर पार्टी के नेता सुजीत कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार, रामप्रवेश यादव, रमेश कुशवाहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.