सहारनपुर, अगस्त 30 -- नागल। तीन सितंबर को रामपुर मनिहारान में प्रस्तावित रालोद स्वाभिमान रैली को लेकर पार्टी नेताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क तेज कर दिया है। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंदेना कोली, बढ़ेड़ी कोली, नागल, खटोली और सरसीना समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में ग्रामीणों से संपर्क किया। चंदेना कोली में ग्रामीणों ने सांसद व पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र चौधरी का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में गठबंधन के तहत क्षेत्र के विकास को गति देने पर जोर है। जनसंपर्क में सुनील चौधरी, निशांत चौधरी, विपुल, डिंपल, ललित चौधरी, प्रकाशवीर, हरवीर चौधरी, विक्की, प्रियदीप त्यागी, अंजुम त्यागी, अमरीश कुमार, हिमांशु जैन, अनिल सैनी, पदम सिंह, रजनीश चौहान, सचिन चौधरी, जाहिद हसन, भूरा मलिक,...