रालोद सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर का स्वागत
शामली, अगस्त 23 -- रविवार को नगर में राष्ट्रीय लोकदल सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर कर्नल ब्रह्मपाल तोमर का रालोद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। नगर में जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ कार्यालय प्रभारी बनाए गए कर्नल ब्रह्मपाल तोमर का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। यह भी पढ़ें- कर्नल ब्रह्मपाल सिंह और हारून चौधरी का बड़ौत में हुआ स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.