हापुड़, जुलाई 31 -- राष्ट्रीय लोकदल की बुलंदशहर रोड पर गुरूवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व प्रदेश सचिव प्रोफेसर अब्बास अली व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत मिश्रा ने शोएब कुरैशी को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई। शोएब कुरैशी ने अपने 50 साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। बैठक में शहर अध्यक्ष खालिद जिलानी, महबूब कुरैशी, कबीर मीणा, आफताब राणा, यूसुफ कुरैशी, शादाब आफताब, नदीम, उस्मान, विजय गिरी, प्रवीण कुमार, तेजवीर जाटव, राजेश गिरी, अनुज अग्रवाल, हरिश्चंद्र, नरेश चौधरी, रिंकू चौधरी, प्रशांत शर्मा, निशांत शर्मा, प्रभात शर्मा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...