लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल ने पार्टी को हर स्तर पर मांजना शुरू कर दिया है। इसी आधार पर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने सोमवार को अपने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों की लिखित परीक्षा तक ले ली ताकि इसके माध्यम से उनके क्षेत्र की संगठनात्मक जानकारी, स्थानीय परिस्थितियों तथा कार्यप्रणाली की समझ का आकलन किया जा सके।

संगठनात्मक समीक्षा बैठक इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा की मौजूदगी में प्रदेश के समस्त क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक स्थिति का पता लगाने के लिए समीक्षा बैठक की गई, जिसका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की रणनीति तय करना था।

क्षेत्रीय अध्यक्षों से व्यक्तिगत समीक्षा इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक...