रालोद पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
बागपत, जून 6 -- राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना ने अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की कोई सुविधा नहीं है। विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन कराया जाए। इसके अलावा प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि गांगनौली गांव में पिछले 20 दिनों से क्षेत्र के लोग गांगनौली में कट की मांग के लेकर धरना दे रहे है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी से भी मुलाकात कर चुके है। मांग की गांगनौली के पास कट दिलवाया जाए। इस दौरान राजू तोमर, डॉ. ब्रज कुमार, अजहर खान, नीरज पंडित, सुभाष नैन, ओमवीर ढाका, अमित जैन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कट की मांग को लेकर धरना जारी यह भी पढ़ें- कट बंद करने के विरोध में एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.