रालोद ने 38 पदाधिकारियों के इस्तीफे की सूची जारी की
हापुड़, जुलाई 24 -- रालोद में आपसी गुटबाजी सामने आने लगी है। अब राष्ट्रीय लोकदल के निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी के मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को सामुहिक इस्तीफे का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान कुल 38 पदाधिकारियों के इस्तीफे की सूची को जारी किया गया था, लेकिन 38 पदाधिकारियों में कई पदाधिकारियों ने सामुहिक इस्तीफा कार्यक्रम से दूरी बना ली। निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने कहा कि कुछ समय से बिना सहमति के पदाधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है, इससे पार्टी के वफादार नेताओं में रोष है। इसी का नतीजा है कि हाल में ही एक कार्यक्रम के दौरान अनुशासनहीनता हुई। इस मामले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संज्ञान लेकर जांच कमेटी गठित की। लेकिन अभी तक इस प्रकरण में गलत व्यवहार करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.