रालोद ने सुरेश गुप्ता को बनाया वाराणसी का जिला प्रभारी
कानपुर, अक्टूबर 1 -- कानपुर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता को पार्टी ने वाराणसी का जिला प्रभारी बनाया है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी की संस्तुति पर मनोनयन किया। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने सुरेश गुप्ता को वाराणसी का प्रभारी नियुक्त किया है। सुरेश गुप्ता कानपुर क्षेत्र में एनडीए के संयोजक हैं। उप्र खादी ग्राम उद्योग महासंघ के अध्यक्ष के साथ-साथ उत्तर प्रदेश गोशाला संघ के सचिव रहे। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या 28
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.