सोनभद्र, फरवरी 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने सूबे के मुख्यमंत्री के समक्ष सोनभद्र के किसानों के धान की खरीद में लापरवाही के कारण उचित मूल्य नहीं मिलने का मामला उठाया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने जिलाध्यक्ष के शत प्रतिशत खरीद न किए जाने संबंधी पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र को उक्त समस्या के परीक्षण करने और प्रकरण में समुचित कार्यवाही का निर्देश जारी किया है। जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने शनिवार को वार्ता के दौरान कहा कि सोनभद्र में फसल देर से तैयार होती है। धान क्रय केंद्रों में खरीद दारी में शिथिलता के कारण किसान लग्न, विवाह के मौसम में औने पौने दाम पर धान स्थानीय स्तर पर बेचने को विवश हो रहे है। इसे जिला इकाई ने लोकभवन जा कर मुख्यमंत्री के स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.