सोनभद्र, मार्च 11 -- सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा जनपद की विभिन्न जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसानों, मजदूरों एवं आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी जोर दिया गया। जिले में धान खरीद को लेकर दर्जनों किसानों की समस्याओं को लिखित रूप से लिया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, संगठन महासचिव पवन कुमार शुक्ला, जिला महासचिव रोहित सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल, विकास पांडेय, कलावती देवी, आकाश मौर्य, वीरेंद्र प्रताप, गंगेश्वर, जिला उपाध्यक्ष बलवंत यादव, ओमप्रकाश भारती, राजेश चौधरी आदि रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने किया। ...