रायबरेली, फरवरी 17 -- रायबरेली। राष्ट्रीय लोक दल की ओर से महानंदपुर में चौपाल का आयोजिन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज भी किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियां प्रासंगिक है। किसान चौपाल में मिल रहे जन समर्थन से मनोबल मजबूत होता है। जिले में राष्ट्रीय लोक दल ने समय-समय पर किसानों गरीबों मजबूतों और पिछड़ों के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया है। चाहे वह प्रशासनिक या दबंग का शोषण हो या बे मौसम ओला बृष्टि से किसानों को मुआवजा हो, धरना प्रदर्शन के माध्यम से जनता के समस्याओं के निदान के लिए पार्टी हमेशा आगे रही है। राष्ट्रीय लोकदल में जनहित सर्वोपरि है। जिला अध्यक्ष समरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसान चौपाल पांच अप्रैल तक आयोजित होगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती के बिना कोई भी चुनाव अकेले लड़ना हो...