मुरादाबाद, जून 23 -- राष्ट्रीय लोकदल चला गांव की ओर अभियान में मंगलवार को खदाना माजरा गांव में चौपाल एवं एक मुट्ठी अनाज से सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में संगठन के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने कहा कि दल के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण का संपूर्ण जीवन किसान, खेत और गांव के उत्थान को समर्पित रहा। इस दौरान विक्की कश्यप, अजय पासी, प्रधान अमित चौधरी, मोनू जाटव, धर्मवीर सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...