शामली, फरवरी 7 -- हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए जा रहे हैं रालोद कार्यकर्ता ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कार्यकर्ता को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख नेता जावला एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक के स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एलम बायपास पर एकत्र होकर शामली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया। हादसे में वे बीच सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तत्काल निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, पैर में गहरी चोट आई है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.